MP Chunav 2023: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 13 दिन में होगी 180 रैलियां…दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस 13 दिन में 180 रैलियां करेगी। इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जन खरगे मैदान में उतरेंगे।