MP Chunav 2023: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 13 दिन में होगी 180 रैलियां…दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

MP Chunav 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस 13 दिन में 180 रैलियां करेगी। इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जन खरगे मैदान में उतरेंगे।

आगामी दिनों में खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी साथ मिलकर कुल 22 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ 70 रैलियां करेंगे। 60 रैलियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला 30 रैलियां करने जा रहे हैं।

कांग्रेस रैलियों का कार्यक्रम…

4 नवंबर : मल्लिकार्जुन खरगे, कटंगी और शाहपुरा

5 नवंबर: प्रियंका गांधी, कुक्षी और इंदौर-5

7 नवंबर: मल्लिकार्जुन खरगे, उज्जैन और ग्वालियर पूर्व

8 नवंबर: प्रियंका गांधी, सांवेर और खातेगांव

9 नवंबर: प्रियंका गांधी, रीवा

9 नवंबर: राहुल गांधी, नई सराय, अशोक नगर, चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा

10 नवंबर: राहुल गांधी सतना

13 नवंबर: राहुल गांधी टिमरनी, उदयपुरा और इक़बाल नगर, भोपाल पदयात्रा।

14 नवंबर: राहुल गांधी, विदिशा, राजनगर, खजुराहो

15 नवंबर: प्रियंका गांधी, दतिया

15 नवंबर: मल्लिकार्जुन खरगे आमला (बेतूल)

17 नवंबर को होगा मतदान…

इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने स्थानीय सीनियर नेताओं को भी मैदान में उतारा है। वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंगार, ओंकार मारकम, विजयलक्ष्मी साधो, सज्जन वर्मा भी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और रैलियों को संबोधित करते नजर आने वाले हैं। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *