Chhattishgarh Chunav 2023: खरगे का बीजेपी पर निशाना, बोले- बीजेपी ने खोल रखा है झूठ का कारखाना

Chhattishgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार जोर पकड़ रहा है। पीएम मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार किया था। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खरगे ने अभनपुर में कहा कि बीजेपी के बड़े नेता प्रदेश में चुनावी प्रचार करने आएंगे। इस दौरान वह प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे। साथ ही कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करेंगे। बीजेपी ने केवल कांग्रेस को बदनाम करने का झूठ का कारखाना खोल रखा हैं।  

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने ऐसा कर्नाटक में भी किया था लेकिन कांग्रेस ने 40 फीसदी भ्रष्टाचार वाली बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों को अच्छी तरह से जानती है।

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश की जनता से वादे भी किए। कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के बाद इन वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। कांग्रेस ने बीते चुनाव में जो वादे किए थे उनको प्राथमिकता के साथ पूरा कर दिया है।

कांग्रेस ने किए वादे…

गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए

200 यूनिट बिजली बिल माफ

तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर साल 4 हजार रुपए

पहले की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ

KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त

17 लाख से ज्यादा आवास बनवाएंगे

भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपए

महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों का लोन माफ

6 हजार हायर सेकेंडरी स्कूलों को अपग्रेड कर अंग्रेजी माध्यम किया जाएगा

खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख तक का मुफ्त इलाज

20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे

जाति आधारित गणना करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *