Delhi Air Pollution: राजधानी में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को दो दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसको लेकर सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान में धुंध छाई रही। कई जगहों पर राजधानी का एक्यूआई 700 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

गंभीर श्रेणी में वायु गुणत्ता का सूचकांक

यह एक्यूआई बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 450 के आंकड़े को पार कर गई। यहीं हाल नोएडा में भी रहा है। लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पहले दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 की पाबंदी लागू कर दी गई।

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कहा कि सभी प्रीस्कूल, प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी से कक्षा 5) को 3 और 4 नवंबर को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान एमसीडी के भी स्कूल 03 और 04 नवंबर को बंद रहेंगे। छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे। राजधानी में ग्रेप-3 के नियमों को लागू कर दिया गया।

GRAP-3 लागू

जानकारी के लिए बता दें कि, GRAP-3 के अंतर्गत आवश्यक सरकारी परियोजनाओं, खनन और पत्थर तोड़ने को छोड़कर निर्माण और विध्वंस कार्य पर पूरी तरह से पांबदी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली के बाहर पंजीकृत हल्के वाणिज्यिक वाहनों और डीजल वाले ट्रकों और मध्यम और भारी माल वाहनों के एंट्री पर बैन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *