Elvish Yadav Controversy: अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर बोले एल्विश यादव, छवि खराब करने के लिए लगाए आरोप

elvish yadav

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव अब बुरी तरह से मुश्किलों में फंस गए हैं। यूट्यूबर पर रेव पार्टियों और क्लबों में सांपों का जहर सप्लाई कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसको लेकर नोएडा में यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अपने ऊपर लगे आरोपों के बीच एल्विस यादव ने बयान दिया है कि लगाए सभी आरोप झूठे हैं और मैं खुद पुलिस के साथ सहयोग करने को तैयार हूं। इन आरोपों में एक फीसदी भी सच्चाई नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जो ख़बरें फैल रही है। इससे मेरी छवि को खराब किया जा रहा है। मैं इस पूरे मामले में पुलिस जांच में सहयोग करूंगा। साथ ही अगर आरोप सच्चे हैं तो मुझे सजा मिले। एल्विश ने आगे कहा है कि ‘मैं सीएम योगी और नोएडा पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।

मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मेरा नाम खराब न किया जाए। फिलहाल मेरे ऊपर लगे आरोपों से मेरी छवि को खराब किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी का बयान आया है कि उनकी एक संस्था PFA को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट कराता है।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया। PFA  ने पुलिस को बताय़ा कि एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में कॉन्टेक्ट किया। यूट्यूबर ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया। जिसके बाद मुखबिर ने राहुल से कॉन्टेक्ट किया और पार्टी ऑर्गेनाइज करने को कहा।  

इसके बाद बीते दिन नोएडा के सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे। इस दौरान रेड डालकर विन विभाग की टीम और पुलिस ने 5 आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *