Chhattisgarh Chunav 2023: कांकेर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बोले- टॉप राज्यों में आएगा छत्तीसगढ़
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री और राज्यों के सीएम चुनावी हुंकार भर रहे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी हुंकार भरी। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में आंधी चल रही है।