INDIA Alliance: कांग्रेस पर हमलावर हुए नीतीश कुमार, बोले- ‘गठबंधन में कोई रुचि नहीं’

INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव को लेकर बनाया गया विपक्षी गठबंधन एक बार फिर से चर्चा में हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गठबंधन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई तेजी नहीं है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। वह इंडिया एलायंस में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।

नीतीश कुमार ने रैली को किया संबोधित

गुरुवार को नीतीश कुमार ने पटना के मिलर ग्राउंड में ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ रैली को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस के पास अभी टाइम नहीं हैं फिलहाल वह विधानसभा चुनावों में व्यस्त है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि- संभव है विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस गठबंधन के मिशन में अपनी सक्रियता दिखाए।

बता दें कि, नीतीश कुमार ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एक-एक विपक्षी पार्टियों को एक साथ खड़ा कर दिया। बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया के नाम से गठबंधन बनाया।

विपक्षी एकता हुई कमजोर

लेकिन अब नीतीश कुमार के फैसलों की वजह से विपक्षी एकता कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है। पहले नीतीश कुमार ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे। अब सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस को लेकर अपने बयान से राज्य की सियासत में हलचल मचा दी।

बता दें कि इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी। जिसके बाद यह घोषणा की गई थी कि अगली बैठक की तारीख कांग्रेस द्वारा तय की जाएगी। हालांकि, बैठक दिल्ली में होने की अटकलें थीं, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई। यह भी चर्चा हुई कि बैठक मध्य प्रदेश में होगी,जहां चुनाव चल रहे हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *