UP: हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत, दर्जनभर गंभीर घायल
UP Hathras Hadsa: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। सत्संग में भगदड़ मचने से 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई और हादसे में दर्जनभर लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।