UP Hathras Hadsa: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। सत्संग में भगदड़ मचने से 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई और हादसे में दर्जनभर लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। तभी समापन के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। साथ ही साथ हादसे में 15 महिलाओं और बच्चों के घायल हो गए हैं। इन बच्चों और महिलाओं को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
एटा के मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने बताया कि सिकंदराराऊ के पास एक सत्संग चल रहा था। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में 25 महिलाओं और दो पुरुष शामिल हैं। सीएमओ का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि लगातार घायल लोग अस्पताल ला जा रहे हैं।
सीएमओ ने लिया संज्ञान
इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ऑफिस ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
दो मंत्री घटनास्थल पर रवाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह, मुख्य सचिव के साथ डीजीपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। यह घटनास्थल का दौरा करेंगे और घायलों से बातचीत करेंगे। प्रदेश सरकार को इसकी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
Read Also: http://Weather Update: जुलाई में झमाझम बरसेंगे बादल, देशभर में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट