Ind vs Zim T20 Series 2024: पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम जिंबाब्वे रवाना, जानें पूरा शेड्यूल और टीम स्कवॉड

Ind vs Zim T20 Series 2024: भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए मंगलवार सुबह मुंबई से रवाना हो गई। इस टीम में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 विश्वकप के अधिकतर खिलाड़ी नहीं है। जो खिलाड़ी इस दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं, वह अभी बारबाडोस के तूफान में फंसे हुए हैं। यह सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।  

इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे के लिए टीम के हेड कोच होंगे। यह दोनों जिंबाब्वे के लिए रवाना हो गए हैं। बारबाडोस में फंसे खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और संजू सैमसन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे कब और कैसे भेजा जाएगा इस पर बीसीसीआई ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारत और जिंबाब्वे सीरीज का शेड्यूल….

 मैच                 स्थान              समय

6 जुलाई        हरारे स्पोर्टस क्लब      शाम 4:30 बजे

7 जुलाई        हरारे स्पोर्टस क्लब      शाम 430 बजे

10 जुलाई       हरारे स्पोर्टस क्लब      रात 9:30 बजे

13 जुलाई       हरारे स्पोर्टस क्लब      शाम 4:30 बजे

14 जुलाई       हरारे स्पोर्टस क्लब      शाम 4:30 बजे

2022 में किया था आखिरी दौरा…

बता दें कि, भारतीय टीम ने पिछली बार साल 2022 में जिंबाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे पर तीन मैच खेले गए थे। इस सीरीज में भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप 3-0 से किया था। आखिरी टी-20 सीरीज भारत ने जिम्बाब्वे में 2016 में खेली थी, जहां टीम इंडिया 2-1 से जीती थी। अब तक जिंबाब्वे की टीम भारत से एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है।

Read Also: http://Defamation Case: सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 महीने की जेल, साकेत कोर्ट ने सुनाया फैसला

भारतीय टीम का स्कवॉड…

शुभमन गिल (C), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (WK), ध्रुव जुरेल (WK), शिवम दुबे, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे टीम का स्कवॉड….

सिकंदर रजा (C), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनाथन, चतारा तेंडाई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड, लायन मिल्टन।

Read Also: http://Parliament Session 2024 Live: यूपी की 80 में से 80 सीटें जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *