Parliament Session 2024: लोकसभा में नीट परीक्षा को लेकर विपक्ष ने फिर से हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट परीक्षा पर चर्चा की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है और इस पर विपक्ष पूरे एक दिन चर्चा की मांग करता है। इससे पहले कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नीट-यूजी परीक्षा पर चर्चा की मांग की थी। इसको लेकर विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा खड़ा कर दिया।
वहीं, विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में बीजेपी को घेरा और कहा कि बीजेपी की विचारधारा देश के लिए खतरनाक है। बीजेपी ने देश को बांटने का काम किया है। इस मंसूबे को इस बार जनता ने सबक सिखाया है। देश की जनता जनार्धन ने बीजेपी को लोकतंत्र की ताकत दिखाई है। बीजेपी गरीबी और बेरोजगारी की बात नहीं करती है, यह केवल मंगलसूत्र और भैंस खोलने की बात करती है।
बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को पहले से ज्यादा गरीब किया। देश में सबसे ज्यादा कांग्रेस ने शासन किया तो फिर आज तक यह गरीबी का नारा क्यों दें रहे हैं। कांग्रेस को गरीबी बहुत पहले समाप्त कर देनी चाहिए थी। कांग्रेस बस झूठे नैरेटिव गढ़कर जनता से वोट मांगती है। अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में सवाल किया, संविधान में कितने पन्ने होते हैं, कभी पढ़कर देखे हैं।
टीम इंडिया को दी जीत की बधाई
बता दें कि, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि राष्ट्रपति संसद का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, हम राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं। दूसरी ओर बीजेपी नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था।
Read Also: http://Airport Roof Collapse: तीन दिन और तीन एयरपोर्ट हादसे…अब राजकोट में एयरपोर्ट की छत धड़ाम
सदन में पक्ष और विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप के बीच स्पीकर ओम बिरला का कहना है कि सदन के बाहर कुछ सांसद आरोप लगाते हैं कि स्पीकर माइक बंद कर देते हैं। माइक का नियंत्रण कुर्सी पर बैठने वाले के हाथ में नहीं होता है। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि मेरा माइक बंद कर दिया था। जिस पर आज लोकसभा स्पीकर ने जवाब दिया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष और सदन ने क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।
Read Also: http://Delhi Excise Policy: केजरीवाल को फिर झटका, 14 दिनों की सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रहेंगे