Haryana: बीजेपी सरकार का नायाब फैसला, जल्द होगी वन मित्रों की भर्ती- सीएम

Haryana Recruitment: हरियाणा नायब सिंह सैनी ने वन मित्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में वन मित्र स्कीम के तहत वन मित्रों का भर्ती जल्द की जाएगी। पेड़-पौधों की देखभाल के लिए वन मित्रों को मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन विभाग द्वारा वन-क्षेत्र में पहले से लगे हुए और हर वर्ष पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की ड्रोन से नियमित मैपिंग की जाए।

Read More

Delhi: संसद भवन परिसर से क्यों खिसकाई जा रही गांधी और अंबेडकर की मूर्तियां ? पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Delhi Parliament: संसद भवन परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को खिसकाया जा रहा है, जिसको लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर मूर्तियों को किनारे स्थापित कर दिया है, जिससे विपक्षी सांसद एकजुट होकर मूर्तियों के सामने प्रदर्शन ना कर सके। इसी मंशा के साथ सरकार महान स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को दूसरी जगह विस्थापित कर रही है।

Read More

West Bengal Hadsa: जलपाईगुड़ी में टकराई ट्रेनें, अब तक 8 यात्रियों की मौतें, 25 घायल

West Bengal Hadsa: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। हादसे में एक मालगाड़ी ने सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। अब तक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गए।

Read More

Horoscope 16 June 2024: रविवार के दिन इन राशियों के चमकेंगे सितारे, पढ़िए पूरा राशिफल

Horoscope 16 June 2024: राशिफल के अनुसार रविवार 16 जून का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज के दिन कई राशियों के जातकों को लाभ होगा और कई राशि वालों के लिए 16 जून का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुंभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और वर्कप्लेस पर आपसे बड़े अधिकारी खुश होंगे और नौकरी में तरक्की का अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ में आप फिजूल खर्चे से भी बच सकते हैं। जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।

Read More

Uttarakhand: बद्रीनाथ जा रहा ट्रैवलर टैंपो अलकनंदा नदी में गिरा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

Uttarakhand Hadsa: देवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे और हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ है। ट्रैवलर टैंपो अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। टैंपो में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 23 श्रद्धालु सवार थे।  

Read More

Chhattishgarh: नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 8 नक्सली ढेर एक जवान शहीद

Chhattishgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए और इसमें सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ में कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

Read More

UP: फरार खनन माफिया इकबाल पर ईडी का बड़ा एक्शन, 4440 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

ED Action on Khanan Mafia Mohammed Iqbal: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खनन माफिया और बसपा के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल पर बड़ा एक्शन लिया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व एमएलसी की 4,440 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। बसपा नेता की यूनिवर्सिटी की इमारत और जमीन को कुर्क किया है।

Read More

Terror Attack: घाटी में आतंकी हमलों के बाद पीएम मोदी की NSA के साथ बैठक, आतंकवाद के खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला

PM Modi Meeting on Terror Attack In Jammu Kashmir: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों को लेकर राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए निर्देश दिए। आतंकवादियों ने 9 जून रविवार से लेकर बुधवार तक घाटी में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में दहशत फैलाई।

Read More

Horoscope 14 June 2024: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 14 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जून दिन शुक्रवार बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन मिथुन राशि के जातकों को धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लाभ मिलेगा। आज के दिन मानसिक और आध्यात्मिक सुख प्राप्त होगा। तुला राशि वाले जातक सकारात्मक और संतुलित सोच से आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होगा। शुक्रवार का दिन किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं सभी राशि के बारे में।

Read More