Agniveer Reservation: अग्निवीरों को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, केन्द्रीय सशस्त्र बलों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

Agniveer Reservation: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे।

Read More

Delhi: मुनक नहर टूटी, बवाना की कॉलोनियां तालाब में तब्दील, यमुना का बढ़ा जलस्तर

Delhi Munak Canal Barrage Broke: देशभर में इस समय मॉनसून की बरसात हो रही है। मॉनसूनी बरसात से कई ईलाकों में खुशी की लहर है तो कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एक तरफ यूपी और असम के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई का भी बारिश से बुरा हाल है। इस बीच दिल्ली से ख़बर आ रही है कि मुनक नहर का बैराज टूटने से बवाना की जेजे कॉलोनी जलमग्न हो गई है।

Read More

Kathua Terror Attack: शोक में डूबी देवभूमि, देहरादून लाए गए शहीद जवानों के पार्थिव शव

Kathua Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांचों बलिदानियों के पार्थिव शव मंगलवार शाम देहरादून एयरपोर्ट लाए गए। जहां सैन्य जवानों ने बलिदानियों को सैनिक सम्मान के साथ सलामी दी। श्रद्धांजलि के दौरान शहीद जवानों का परिवार भी मौजूद रहा। प्रदेश के बलिदानियों रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी और टिहरी के थाती दांगल निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी के पार्थिव शरीर को मंगलवार की शाम देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।

Read More

Cricket: भारतीय टीम के बाद अब इस आईपीएल टीम की कमान संभालेंगे द्रविड़, फ्रेंचाइजी ने किया संपर्क

Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप 2024 में जीत दिलाने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने मजाक में कहा था कि वह अब बेरोजगार हो गए हैं और उनको नई नौकरी की तलाश है। अब मीडिया रिपोर्टस की माने तो द्रविड़ अब जल्द ही आईपीएल में नजर आ सकते हैं।

Read More

Hathras Stampede: एसडीएम, तहसीलदार और सीओ निलंबित, एसआईटी जांच में दोषी पाए गए आयोजक

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में हुई घटना के बाद एसआईटी में आयोजकों को दोषी पाया गया है और साथ में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। एसआईटी जांच के बाद शासन ने एसडीएम, तहसीलदार, सीओ समेत 6 को सस्पेंड कर दिया।

Read More

PM Modi Visit: मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पुतिन के साथ होगी वार्ता

PM Modi Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति व्लादिनमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है।

Read More

Jammu Kashmir: कठुआ में एक और आतंकी हमला, सेना के वाहन को बनाया निशाना

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में सेना पर आतंकी हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार दोपहर को घाटी में एक बार फिर से आतंकियों ने भारतीय सेना को निशाने पर लिया और वाहन पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी ग्रेनेड लेकर आए थे और सेना की गाड़ी को उड़ाने के इरादे से उसे फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

Read More

संदेशखाली मामला: सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, CBI जांच पर नहीं लगेगी रोक

Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने बंगाल सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण-जमीन हथियाने और राशन घोटाले से जुड़े सभी मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

Read More

Union Budget 2024: 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 12 अगस्त तक चलेगा सत्र

Union Budget 2024: देश में मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। केन्द्रीय बजट 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया। 22 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक यह सत्र चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई संसद में बजट पेश करेंगी। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद पहला लोकसभा का सत्र समाप्त हो गया। इस सत्र में नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अभिभाषण दिया। अब संसद में बजट पेश होने जा रहा है।

Read More

Gujarat: अहमदाबाद में राहुल गांधी की जनसभा- बोले- ‘राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्यावासी नहीं बुलाए’

Rahul Gandhi In Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का पूरा का पूरा मूवमेंट राम मंदिर अयोध्या का था। बीजेपी ने इसकी शुरुआत लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में रथयात्रा की थी।

Read More