Ind vs SA Final Match Pitch Report: बारबाडोस में गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, जानिए पिच रिपोर्ट
Ind vs SA Final Match Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में आज टी-20 विश्वकप का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह हाईवोल्टेज महामुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा। इस पिच पर टॉस बहुत महत्वपूर्ण होती है और टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। पहली पारी में बल्लेबाजों को मदद मिलती है। साथ ही साथ बारबाडोस में तेज गेंदबाजों को मदद मिली है, वहीं लेग स्पिनर्स गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।