Weather Update: जुलाई में झमाझम बरसेंगे बादल, देशभर में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि इस बार जुलाई में झमाझम बारिश होगी। मानसून ने पूरे देश को कवर लिया है। इस दौरान कई जगहों पर संभावना से ज्यादा और कई जगहों पर बादल फटने की आशंका है। ज्यादा बारिश होने की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं और इसको लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है।  

आईएमडी के मुताबिक, मानसून 2 से 3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य तिथि से छह दिन पहले पूरे देश को कवर कर लिया है। आगे मौसम विभाग ने कहा कि 2 जुलाई को पूरे देश में मानसून एक्टिव हो जाएगा।

बता दें कि, मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सामान्य से दो और 6 दिन पहले 30 मई को पहुंचा। यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन इसकी गति धीमी हो गई, जिससे पश्चिम-बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का असर और खराब हो गया।

जून में कम हुई बारिश

देशभर में 11 जून से 27 जून तक 16 दिन सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण जून में कुल मिलाकर सामान्य से कम वर्षा हुई। इस महीने के लिए सामान्य 165.3 मिमी के मुकाबले 147.2 मिमी वर्षा हुई, जो 2001 के बाद से सातवीं सबसे कम वर्षा है। देश में चार महीने के मानसून सीजन के दौरान दर्ज की गई कुल 87 सेमी वर्षा का 15 प्रतिशत जून की वर्षा है।

Read Also: http://Parliament Session 2024 Live: यूपी की 80 में से 80 सीटें जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

इससे पहले, आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि भारत में जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी राज्यों और देश के मध्य भागों में नदी घाटियों में बाढ़ आने की संभावना है। वहीं, खरीफ की फसल के लिए यह बारिश अच्छी साबित होगी। देश में खरीफ की फसल के लिए बिजाई शुरू हो गई है।

Read Also: http://Ind vs Zim T20 Series 2024: पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम जिंबाब्वे रवाना, जानें पूरा शेड्यूल और टीम स्कवॉड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *