Haryana: विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- चुनाव में कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है और करनाल लोकसभा में पूर्व सीएम और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से सक्रिय है। चुनावों को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता का कहना है कि करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में वह जनता के साथ जनसंवाद करेंगे। करनाल जिले की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Read More

Team India Victory Prade: मुंबई में विश्वविजेताओं का ग्रैंड वेलकम, सड़कों पर उतरी फैंस की भीड़

Team India Victory Prade: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बस से धीरे-धीरे मरीन ड्राइव की ओर बढ़ रहे हैं और फैंस के सैलाब को देखकर लग रहा है कि अभी विक्ट्री परेड शुरू होने में वक्त लग सकता है। इस समय पूरे देश की निगाहें मुंबई पर हैं। लाखों की संख्या में फैंस ने टीम इंडिया की बस को घेर रखा है। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शाम 5 बजे शुरू होनी थी लेकिन, यह शाम 7 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई है।

Read More

Hathras Stampede Update: पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आयोजक समिति के 6 आरोपी गिरफ्तार, अखिलेश बोले- जिम्मेदारी से भाग रही सरकार

Hathras Stampede Update: यूपी के हाथरस जिले में बुधवार को हुए दिल दहला देने वाले हादसे के यूपी पुलिस ने एक्शन में हैं और पुलिस ने गुरुवार को मामले में पहला एक्शन लिया। पुलिस ने आयोजक समिति के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के तौर पर काम करते थे। नारायण साकार उर्फ ​​भोले बाबा का नाम एफआईआर में नहीं है। उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी।

Read More

Haryana: कौन होगा हरियाणा का अगला सीएम ? भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बताया नाम

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने गुरुवार को एक मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद नाम तय होगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कांग्रेस पार्टी की यह पहले से निर्धारित नीति है। हम कांग्रेस पार्टी के स्तर पर चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद सीएम का नाम विधायक तय करेंगे।

Read More

Delhi: भारतीय टीम की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात, रोहित और द्रविड़ ने PM को सौंपी ट्रॉफी

Team India Meet PM Narendra Modi: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ख‍िताब जीतने बाद आज भारत पहुंच गई है। सुबह 6 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने विश्वकप की ट्रॉफी प्रधानमंत्री के हाथों में सौंपी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More

UP: धर्मांतरण को लेकर हाईकोर्ट चिंतित, जानिए ‘धर्मसंकट’ को लेकर क्या की टिप्पणी, प्रदेश में कौन सा है कानून

UP Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण को लेकर अहम टिप्पणी की है। हाईकोर्ट का कहना है कि धर्म परिवर्तन की समस्या लगातार बढ़ रही है और अगर इसे रोका गया नहीं गया तो एक दिन अल्पसंख्यक बहुसंख्यक हो जाएंगे। जस्टिस रोहित रंजन ने ये टिप्पणी सामूहिक धर्मांतरण कराने के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए की है।

Read More

Jharkhand: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे सीएम, चुने गए विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री चंपई शाम तक दे सकते हैं इस्तीफा

Jharkhand Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के सीएम बनने जा रहा है। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की विधायक दल की बैठक में सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। बताया जा रहा है कि शाम तक चंपई सोरेन सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।

Read More

Parliament Session 2024: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, बंगाल में महिला की पिटाई पर विपक्ष को लेकर उठाए सवाल, आपातकाल को लेकर भी विपक्ष को घेरा

Parliament Session 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कांग्रेस को परजीवी बताया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। पीएम की स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच ही पीएम ने धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया।

Read More

Hathras Hadsa Update: हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, अस्पतालों में लगा शवों का ढेर

Hathras Hadsa Update: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल है। अब तक जिला अधिकारी ने 60 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। अस्पताल में शवों का ढेर लगा है और मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

Read More

Parliament Session 2024: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- ‘आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है’

Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का यह पहला सत्र है। आज सातवें दिन दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी के संसद पहुंचने पर एनडीए के सांसदों ने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया।

Read More