Airport Roof Collapse: तीन दिन और तीन एयरपोर्ट हादसे…अब राजकोट में एयरपोर्ट की छत धड़ाम

Rajkot Airport Roof Collapse: मानसून की पहली बारिश के बाद तीन एयरपोर्ट हादसे हुए हैं। दिल्ली और जबलपुर के बाद आज गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की छत गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस हादसे में एक सरकारी अधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।

बता दें कि, राजकोट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन पीएम मोदी ने जुलाई 2023 में ही किया था। इस हवाई अड्डे का विस्तार 1400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया था। जानकारी सामने आई है कि गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसी कारण राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल के बाहर यात्री पिकअप और ड्रॉप क्षेत्र में एक तरफ की छत गिर गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ था बड़ा हादसा

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-एक की छत गिर गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। यह हादसा शुक्रवार (28 जून) सुबह करीब 5 बजे हुआ। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर घरेलू उड़ानों के लिए पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की कतार लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Read Also: http://Weather Update: इस बार जमकर बरसेगा मानसून, बड़े शहरों को IMD ने किया अलर्ट, सामान्य से कई फीसदी ज्यादा होगी बारिश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार (27 जून) को नवनिर्मित डुमना एयरपोर्ट के ड्रॉप एंड गो एरिया में छत फटने से पानी का सैलाब आ गया। इस बाढ़ में एक कार चकनाचूर हो गई। इस घटना में आयकर विभाग के एक अधिकारी और उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गए। यह हवाई अड्डा 450 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था।

Read Also: http://Ind vs SA Final Match Pitch Report: बारबाडोस में गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, जानिए पिच रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *