Jammu Kashmir: श्रीनगर के मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, गाजा के समर्थन में लगाए नारे

Jammu Kashmir: कश्मीर के शिया समुदाय ने सोमवार को पारंपरिक गुरु बाजार-डलगेट मार्ग पर शोक के आठवें मुहर्रम का जुलूस निकाला। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ क्योंकि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। जुलूस सोमवार तड़के शहर के गुरु बाजार इलाके से शुरू हुआ और जहांगीर चौक और मौलाना आजाद रोड से होते हुए निर्धारित मार्ग से गुजरा और फिर डलगेट पर समाप्त हुआ।

Read More

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

Delhi Excise Policy Manish Sisodia Judiciary Custody Extend: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फिर से न्यायिक हिरासत को 22 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

Read More

Trump Assasination Update: डोनाल्ड ट्रप पर जानलेवा हमले के बाद आरोपी के घर गाड़ी से विस्फोटक बरामद

Trump Assasination Update: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज दूसरी बार जनता को संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधनमें कहा कि हम इस हमले की बार-बार निंदा करते हैं। अमेरिकी समाज में हिंसा पर कहा, ”हम इस रास्ते पर नहीं जा सकते हैं। हम अपने इतिहास में बहुत हिंसा झेल चुके हैं। अमेरिका की सुलगती राजनीति के दौर में शांत रहने का वक्त है।

Read More

Byelection Poll 2024: 7 राज्यों की 13 सीटों में से 10 सीटों पर विपक्ष का कब्जा, बीजेपी 2 और एक पर निर्दलीय का कब्जा

Byelection Poll 2024: हिमाचल, उत्तराखंड मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, बीजेपी ने 2, आम आदमी पार्टी, डीएमके और निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती हैं।

Read More

Byelection Poll: देहरा में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत, हमीरपुर में बीजेपी का कब्जा

Himachal Byelection Poll: आज 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव को जीतने में सफल रही तो वहीं सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में बीजेपी ने कब्जा किया है। हिमाचल में तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर कब्जा किया है और तीसरी सीट का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

Read More

Delhi: जम्मू-कश्मीर को लेकर केन्द्र का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल की बढ़ाई गई शक्तियां

Jammu Kashmir: केन्द्र की मोदी सरकार ने अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने का मन बना लिया है। अब घाटी के एलजी मनोज सिन्हा की शक्तियां दिल्ली के एलजी जैसी होगी। एलजी के बिना अब यहां भी सरकार अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर नहीं कर सकेगी। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 55 के तहत संशोधित नियमों को अधिसूचित किया है।

Read More

Cricket: दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, जानें कैसा रहा करियर

James Anderson Retirement: इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और सीरीज का पहला मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। यह मैच इंग्‍लैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्‍ट मैच था। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़‍ियों ने एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Read More

25 जून 1975: केन्द्र ने ‘संविधान हत्या दिवस’ किया घोषित, इंदिरा सरकार ने इसी दिन लगाया था आपातकाल

Constitution Assassination Day: केन्द्र की मोदी सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा कर दी है। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी सरकार ने इसी दिन आपातकाल लगाया था। मोदी सरकार ने कांग्रेस को घेरते हुए अब 5 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Read More

Delhi Excise Policy: राहत के बाद ‘आफत’, अब केजरीवाल की सीबीआई मामले में 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में राहत मिलने के बाद अब सीबीआई मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 25 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी। आज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।

Read More

Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट से ED को बड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत

Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेज दिया है।

Read More