Team India Victory Prade: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बस से धीरे-धीरे मरीन ड्राइव की ओर बढ़ रहे हैं और फैंस के सैलाब को देखकर लग रहा है कि अभी विक्ट्री परेड शुरू होने में वक्त लग सकता है। इस समय पूरे देश की निगाहें मुंबई पर हैं। लाखों की संख्या में फैंस ने टीम इंडिया की बस को घेर रखा है। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शाम 5 बजे शुरू होनी थी लेकिन, यह शाम 7 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई है।
भारतीय टीम ने 29 जून शनिवार के दिन साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराया था। इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्पियन बनी। 29 जून को फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भारत ने रोमांचक अंदाज में मात दी। ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने इस जीत के जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
समंदर किनारे फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों के दीदार के लिए इकट्ठा हैं। भीड़ लगातार विश्वकप की जीत को चियर कर रही है। समंदर किनारे बूम-बूम बुमराह भी गूंजता सुनाई दे रहा है। असल में इस जीत में बुमराह की शानदार गेंदबाजी का भी अहम रोल है। बता दें कि, टीम इंडिया के खिलाड़ी एयरपोर्ट से विक्ट्री परेड के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट से बस में सवार होकर खिलाड़ी मरीन ड्राइव जा रहे हैं। यहां ओपन बस में खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड़ निकाली जाएगी, जो वानखेड़े स्टेडियम में खत्म होगी।
Read Also: Haryana: कौन होगा हरियाणा का अगला सीएम ? भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बताया नाम
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। सुबह एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी। यहां से कुछ देर के बाद भारतीय टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ पीएम मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंची। जहां बीसीसीआई ने पीएम मोदी को नमो-1 की जर्सी भेंट की। अब भारतीय टीम मुंबई विक्ट्री परेड के लिए पहुंच गई है।