Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है और करनाल लोकसभा में पूर्व सीएम और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से सक्रिय है। चुनावों को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता का कहना है कि करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में वह जनता के साथ जनसंवाद करेंगे। करनाल जिले की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस दौरान मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के दौरान लोगों को भ्रमित किया और झूठ फैलाकर लोगों को तोड़ने का काम किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झूठ चलने वाला नहीं है।
मनोहर लाल ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह समाज को गाली दे रहे हैं। संसद में राहुल गांधी ने जिस अपरिपक्वता का परिचय दिया है वह निंदनीय है। कांग्रेस नेता को पूरे हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए। आगे मनोहर लाल ने प्रदेश सीएम को लेकर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जो घोषणा की है उसका स्वागत है। पार्टी आलाकमान ही प्रदेश का सीएम तय करेगी।
Read Also: Haryana: कौन होगा हरियाणा का अगला सीएम ? भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बताया नाम
हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर मनोहर लाल का कहना है कि यह चिंताजनक है और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। विदेशों से आ रहे फोन कॉल को लेकर केंद्र स्तर की एजेंसी को बताया जाता है। हरियाणा में स्वच्छता को लेकर प्रोजेक्ट शुरू किया गया हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद के कूड़े से एनटीपीसी कोयला बनाने का काम करेगा।
विधानसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति
वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करनाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों की तरह इस बार भी प्रदेश में पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता मजबूत है। बीजेपी एक बार फिर से अपनी नीतियों और लाभकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।