Parliament Session 2024: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, बंगाल में महिला की पिटाई पर विपक्ष को लेकर उठाए सवाल, आपातकाल को लेकर भी विपक्ष को घेरा

Parliament Session 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कांग्रेस को परजीवी बताया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। पीएम की स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच ही पीएम ने धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि विपक्ष का जो सलेक्टिव रवैया है, वह बहुत चिंताजनक है। मैं किसी राज्य के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं और ना ही राजनीतिक स्कोर करने के लिए बोल रहा हूं। कुछ समय पहले मैंने बंगाल से आया एक वीडियो देखा। जिसमें कुछ लोग महिला को पीट रहे हैं और वह चीख रही है लेकिन लोग वीडियो बनाने में लगे हैं। जो संदेशखाली में हुआ, वह भी बड़ा भयावह है।

बड़े-बड़े दिग्गज मैं सुन रहा हूं कल से, उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकले, जब दिग्गज लोग भी इस तरह की घटनाओं को नजर अंदाज करते हैं तब देश को पीड़ा होती ही है, माताओं और बहनों को अधिक पीड़ा होती है। राजनीति इतनी सलेक्टिव हो, जहां इनको सूट नहीं करता है तब इनको सांप सूंघ जाता है। देश में हुए पेपर लीक इसको लेकर सभी दलों को एक साथ आना था लेकिन विपक्ष ने इसे भी राजनीतिक मुद्दा बना दिया। विपक्ष की मानसिकता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश विरोधी मानसिकता रख रहे हैं।

संविधान पर कांग्रेस ने किया हमला- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं। मणिपुर में भी स्कूल-कॉलेज संस्थान खुले हुए हैं। जैसे देश में परीक्षाएं हुईं, वहां भी परीक्षाएं हुई हैं। केंद्र सरकार सभी से बातचीत करके सौहार्द का रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है। छोटे-छोटे ग्रुपों से बात की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह वहां जाकर कई दिन रहे हैं। अधिकारी भी लगातार जा रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए हर प्रकार से प्रयास किया जा रहा है।

Read Also: http://Parliament Session 2024: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- ‘आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है’

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में आपातकाल का भी जिक्र किया और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात करती है जबकि कांग्रेस ने संविधान को खत्म करने का प्रयास किया है। कांग्रेस की पूर्व की सरकारों ने संविधान को कई बार बदला है। आज पूरे देश में कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है।

Read Also: http://Weather Update: जुलाई में झमाझम बरसेंगे बादल, देशभर में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *