Haryana: अग्निवीर को लेकर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

Haryana Agniveer Reservation: अग्निवीर को लेकर अब हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस, कॉन्स्टेबल माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, एसपीओ में 10 फीसदी होरिजेंटल आरक्षण मिलेगा। ग्रुप सी और डी में अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी।

Read More

Karnataka: निजी कंपनियों में 100 फीसदी आरक्षण, सीएम सिद्धारमैया बोले- ‘सरकार कन्नड़ लोगों के प्रति समर्पित’

Karnataka Reservation: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने निजी कंपनियों में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश की सिद्धारमैया सरकार ने निजी कंपनियों में 100 फीसदी आरक्षण लागू करने का फैसला लिया है। सीएम का कहना है कि प्रदेश सरकार कन्नड़ लोगों के प्रति समर्पित है।

Read More

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, ‘हमें अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं…जो हमारे साथ हम उनके साथ’

West Bengal: नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने लोकसभा के चुनावी परिणाम आने के बाद बड़ा बयान दिया है। शुभेंदु का कहना है कि, बीजेपी नेता कहते हैं कि ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे…अब हम कहेंगे ‘जो हमारे साथ, हम उसके साथ’। बीजेपी को अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है।

Read More

Maharashtra Politics: अजित गुट को बड़ा झटका, चार नेताओं का इस्तीफा, चुनाव से पहले हलचल तेज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में इसी साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। नेताओं का एक दूसरी पार्टी में आना जाना शुरू हो गया है। अब अजित गुट की एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। अजित गुट के चार बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले अजित गुट के लिए यह बड़ा झटका है।

Read More

Jammu Kashmir: डोडा आतंकी हमले में पांच जवान शहीद, फायरिंग करते हुए बच निकले आतंकी

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के डेसा में आतंकियों की फायरिंग में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी की भी शहादत हो गई। यानी कुल 5 जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस यहां सोमवार से ही सर्च ऑपरेशन चला रही थी। सर्चिंग के दौरान आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकले।

Read More

Chandipura Virus: गुजरात और राजस्थान में तेजी से फैल रहा वायरस, कई लोगों की मौत, जानें इसके लक्षण

Chandipura Virus Symptoms: देशभर में कोरोना महामारी के बाद अब चांदीपुरा नामक वायरस का आतंक देखने को मिल रहा है। गुजरात में चांदीपुरा वायरस से बच्चों की मौत हो रही हैं और दूसरी तरफ यह राजस्थान में तेजी से फैल रहा है। राजस्थान के उदयपुर में चांदीपुरा वायरस के कई केस सामने आए हैं। पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वायरस से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है।

Read More

Haryana: दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा पर रणजीत चौटाला का तंज, ‘बोले- यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, प्रदेश में कांग्रेस का कमबैक मुश्किल’

Haryana Ranjeet Chautala: हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बिजली मंत्री ने मीडिया से बातचीत की और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा पर तंज कसा। इस दौरान उन्होने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ा तो दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा से क्या फर्क पड़ेगा।

Read More

Haryana: महेन्द्रगढ़ में गरजे अमित शाह, ‘मुस्लिम आरक्षण लागू नहीं होने देंगे’, कांग्रेस ओबीसी विरोधी

Haryana Amit Shah: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान’ सम्मेलन को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर बरसे और कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया। अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे।

Read More

Mukesh Sahani Father Murder Update: मुकेश साहनी समेत तमाम विपक्ष ने साधा बीजेपी और नीतीश पर हमला… ‘नींद से जागिए सुशासन बाबू’ 

Mukesh Sahani Father Murder Update: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। दरभंगा के बिरौल थाने के सुपौल बाजार के जीरात मोहल्ला स्थित घर में उनका शव मिला है। जीतन साहनी की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई।

Read More

Olympics 2024: टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे ओलंपिक गेम्स, 206 देश ले रहे हैं हिस्सा, तारीख आ रही है नजदीक

Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस होने वाले ओलंपिक 2024 की तारीख नजदीक आती जा रही है। ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत 26 जुलाई को होने जा रही है, हालांकि उससे पहले कुछ मैच आयोजित किए जाएंगे। जहां तक ​​भारत की बात है तो पिछले कुछ सालों में भारतीय खिलाड़ियों ने इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, इस बार भी उम्मीद है कि खिलाड़ी पदक लेकर आएंगे।

Read More