Haryana: दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा पर रणजीत चौटाला का तंज, ‘बोले- यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, प्रदेश में कांग्रेस का कमबैक मुश्किल’

Haryana Ranjeet Chautala: हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बिजली मंत्री ने मीडिया से बातचीत की और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा पर तंज कसा। इस दौरान उन्होने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ा तो दीपेन्द्र हुड्डा की यात्रा से क्या फर्क पड़ेगा।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कमबैक नहीं होगा। प्रदेश की जनता कांग्रेस की कुनीतियों और भ्रष्टाचार को जानती है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद एक जिले का विकास होता है और बीजेपी सरकार ने सभी वर्गों और संपूर्ण प्रदेश में विकास किया है। बीजेपी ने सबका साथ सबका विकास की नीति से काम किया है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार नाम की कोई चीज नहीं है।

हरियाणा में कांग्रेस अपना वजूद खत्म कर चुकी है। चौटाला ने इतिहास दोहराते हुए कहा कि जिस भी प्रदेश में कांग्रेस 10 साल लगातार सत्ता से बाहर रही है उसे प्रदेश में कांग्रेस वापस नहीं लौट पाई है। इस दौरान बिजली मंत्री ने रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और कहा कि अगर पार्टी मुझे कहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा भी और जीतूंगा भी।

Read Also: http://Mukesh Sahani Father Murder Update: मुकेश साहनी समेत तमाम विपक्ष ने साधा बीजेपी और नीतीश पर हमला… ‘नींद से जागिए सुशासन बाबू’

बिजली मंत्री ने किया दावा

इस दौरान चौटाला ने दावा किया कि पिछले साढ़े 9 साल में बीजेपी ने प्रदेश और देश में बेहतरीन काम किया है। विधानसभा चुनाव में मैनेजमेंट और कैंडिडेट का अहम रोल होता है। वहीं बीजेपी के पास मजबूत संगठन है लेकिन कांग्रेस अभी तक पिछले 10 सालों में अपना संगठन ही नहीं बना पाई। हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी सार्वजनिक होने के चलते कांग्रेस खत्म हो चुकी है।

Read Also: Haryana: महेन्द्रगढ़ में गरजे अमित शाह, ‘मुस्लिम आरक्षण लागू नहीं होने देंगे’, कांग्रेस ओबीसी विरोधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *