Mukesh Sahani Father Murder Update: मुकेश साहनी समेत तमाम विपक्ष ने साधा बीजेपी और नीतीश पर हमला… ‘नींद से जागिए सुशासन बाबू’ 

Mukesh Sahani Father Murder Update: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। दरभंगा के बिरौल थाने के सुपौल बाजार के जीरात मोहल्ला स्थित घर में उनका शव मिला है। जीतन साहनी की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई।

मुकेश साहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार में सियासी घमासान मच गया है। मुकेश साहनी समेत तमाम विपक्ष ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। मुकेश साहनी का कहना है कि बिहार का सुशासन बाबू सो रहा है। अभी वह नींद नहीं जागा है।

कांग्रेस नेता डॉक्टर अजय उपाध्‍याय ने कहा है कि मुकेश साहनी के पिता की निर्मम हत्या बेहद दुखद है। सुशासन बाबू नीतीश कुमार नींद से जागिये। जहां एक पार्टी प्रमुख के परिजन सुरक्षित नहीं हैं, अपराधी सरेआम हत्या कर रहें है, वहां आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।

आरजेडी प्रमुख लालू की बेटी रोहि‍णी आचार्य ने मुकेश साहनी के पिता की हत्या के पीछे बदले की भावना से प्रेरित राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है। रो‍ह‍िणी ने कहा कि बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की जरूरत है। प्रदेश में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

Read Also: http://Jammu Kashmir: श्रीनगर के मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, गाजा के समर्थन में लगाए नारे

सख्त से सख्त कार्रवाई हो- कुशवाहा

रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जी के पिता जी की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूं। यह घटना अत्यंत ही दुखद व निन्दनीय है। पता नहीं यह कैसे हुआ? परन्तु जैसे भी हुआ हो, माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि स्वयं संज्ञान लें, ताकि सच्चाई पता चले और अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त से सख्त कार्रवाई हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को दुख सहने की ताकत मिले।

Read Also: http://Olympics 2024: टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे ओलंपिक गेम्स, 206 देश ले रहे हैं हिस्सा, तारीख आ रही है नजदीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *