Haryana: महेन्द्रगढ़ में गरजे अमित शाह, ‘मुस्लिम आरक्षण लागू नहीं होने देंगे’, कांग्रेस ओबीसी विरोधी

Haryana Amit Shah: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान’ सम्मेलन को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर बरसे और कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया। अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि, नायाब सिंह सैनी की कैबिनेट ने तीन फैसले लिए हैं। पहला, क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए, दूसरा पंचायतों में आरक्षण में बदलाव का फैसला लिया गया है। पंचायतों में ग्रुप ए के लिए 8 फीसदी आरक्षण आवंटित किया गया था, अब ग्रुप डी के लिए भी 5 फीसदी आरक्षण आज से शुरू होगा। तीसरा, नगर निगम में ग्रुप बी के लिए 5 फीसदी आरक्षण शुरू होगा और 8 फीसदी आरक्षण वैसे ही रहेगा। ये सभी 3 बड़े फैसले पीएम नरेंद्र मोदी की नीति को लागू करते हैं।

कांग्रेस को निशाने पर लिया

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाय हरियाणा को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारें बनती थी, तो एक सरकार के आने पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचता था, दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंचती थी। एक सरकार एक जिले का विकास करती थी और दूसरी सरकार दूसरे क्षेत्र का विकास करती थी। जबकि बीजेपी ने संपूर्ण हरियाणा का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया है।

Read Also: http://Olympics 2024: टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे ओलंपिक गेम्स, 206 देश ले रहे हैं हिस्सा, तारीख आ रही है नजदीक

ओबीसी विरोधी कांग्रेस- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है। साल 1957 में ओबीसी रिजर्वेशन के लिए काका कालेलकर कमीशन बना, लेकिन कांग्रेस ने सालों तक इसे लागू नहीं किया। साल 1980 में इंदिरा गांधी जी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया। साल 1990 में जब लाया गया, तब राजीव गांधी ने 2 घंटे 43 मिनट तक भाषण करके ओबीसी के रिजर्वेशन का विरोध किया।

Read Also: http://Mukesh Sahani Father Murder Update: मुकेश साहनी समेत तमाम विपक्ष ने साधा बीजेपी और नीतीश पर हमला… ‘नींद से जागिए सुशासन बाबू’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *