Olympics 2024: टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे ओलंपिक गेम्स, 206 देश ले रहे हैं हिस्सा, तारीख आ रही है नजदीक

Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस होने वाले ओलंपिक 2024 की तारीख नजदीक आती जा रही है। ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत 26 जुलाई को होने जा रही है, हालांकि उससे पहले कुछ मैच आयोजित किए जाएंगे। जहां तक ​​भारत की बात है तो पिछले कुछ सालों में भारतीय खिलाड़ियों ने इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, इस बार भी उम्मीद है कि खिलाड़ी पदक लेकर आएंगे।

अगर सिर्फ साल 2021 की बात करें तो भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। इस बार ज्यादा नहीं तो इतने मेडल दोबारा आ सकते हैं। इस बीच सवाल ये है कि अगर आप भारत में हैं तो ओलंपिक मैच लाइव कैसे देख पाएंगे। तो आइए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। बताते हैं कि कैसे मोबाइल और टीवी पर गेम्स देख पाएंगे।

बता दें कि, ओलंपिक 2024 फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध शहर पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। इस साल के ओलंपिक में कुल 206 देश हिस्सा लेते नजर आएंगे। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब साल 2021 में टोक्यो में ओलंपिक का आयोजन हुआ। हालांकि, ओलंपिक 2020 में होने थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया। ओलंपिक के इतिहास में यह पहली बार था कि ये खेल तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हुए और एक साल बाद आयोजित किए गए।

329 स्वर्ण पदकों के लिए होगा मुकाबला

इस बार पेरिस ओलंपिक में 32 खेल स्पर्धाओं में 329 स्वर्ण पदकों के साथ 10,000 से अधिक एथलीट भाग लेने जा रहे हैं। भारत टोक्यो ओलंपिक से अपनी पदक तालिका में सुधार करना चाहेगा, जहां उसने रिकॉर्ड तोड़ सात पदक जीते थे। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, जिन्होंने 2021 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, भारत की पुरुष हॉकी टीम और पीवी सिंधु जैसे शटलर और सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की पुरुष जोड़ी भारत के लिए पदक जीतने के लिए पसंदीदा हैं।

Read Also: http://Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

भारत में पेरिस ओलंपिक को टीवी पर और ऑनलाइन कैसे देखें?

2024 पेरिस ओलंपिक का पूरे भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनलों (एसडी और एचडी दोनों) पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। वैसे तो जियो सिनेमा पर हाल ही में कुछ प्लान शुरू किए गए हैं, लेकिन जहां तक ​​ओलिंपिक की बात है तो आप इसके सभी मैच बिल्कुल फ्री में देख पाएंगे।

हालांकि, आपको समय का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही आप दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर भी लाइव मैच देख सकते हैं। इंडिया टीवी पर हम आपको समय-समय पर बताते रहेंगे कि भारत का मैच कब, कहां और कितने बजे है, ताकि आपको आसानी रहे। ओलंपिक की पूरी अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Read Also:http://Jammu Kashmir: श्रीनगर के मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, गाजा के समर्थन में लगाए नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *