Parliament Session 2024: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- आपातकाल संविधान पर सबसे बड़ा हमला, पेपर लीक की होगी निष्पक्ष जांच

Parliament Session 2024: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी। इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस चुनाव ने दिखा दिया कि भारत कितना मजबूत लोकतंत्र है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया अब बदल चुका है। उन्होंने कहा कि इसे हमने इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भी देखा है। भारत ने G20 की अध्यक्षता के दौरान दुनिया को कई मुद्दों पर एकजुट किया है। भारत की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को G20 का 27वां सदस्य बनाया गया है। इससे अफ्रीकी महाद्वीप के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ का विश्वास मजबूत हुआ है।

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संविधान पर सबसे बड़ा हमला आपातकाल है। आपातकाल लगाकर पूरे देश में हाहाकार मचाया गया था। यह भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। वहीं राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा कि पेपर लीक को लेकर सरकार पूरी तरह से सख्त है और राजनीति से ऊपर उठकर हमें इस पर काम करना होगा। सरकार पेपर लीक को लेकर सख्त कानून बनाने जा रही है।

एथलीटों को दी शुभकामनाएं

वहीं, अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि आज हमारे युवाओं को खेलों में भी नए अवसर मिल रहे हैं। मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत के युवा एथलीट अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में पेरिस ओलंपिक शुरू होने वाला है, हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एथलीटों पर गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं।

Read Also: http://Ind vs Eng Semifinal Pitch Report: सेमीफाइनल की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, धीमी पिच पर बल्लेबाजों की होगी परीक्षा, कल होगा मैच

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी योजनाओं की वजह से ही पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। मुर्मु ने आगे कि मेरी सरकार दिव्यांग भाई-बहनों के लिए किफायती और स्वदेशी सहायक उपकरण विकसित कर रही है। मेरी सरकार श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को एकीकृत कर रही है। डिजिटल इंडिया और डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करके दुर्घटना और जीवन बीमा का कवरेज बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।  

Read Also: http://Delhi Liqour Scam: केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *