Parliament Session 2024: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- ‘आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है’
Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का यह पहला सत्र है। आज सातवें दिन दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी के संसद पहुंचने पर एनडीए के सांसदों ने मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया।