Ind vs Eng Semifinal T20 WC: क्या हो पाएगा सेमीफाइनल मैच, गयाना में बारिश जारी, कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया

Ind vs Eng Semifinal T20 WC: भारतीय टीम आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टी-20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलने जा रही है। पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल कर सीधा फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज फाइनल के लिए इंग्लैंड और भारत आमने-सामने होगा। दोनों टीमों में से जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।

गयाना में होने वाले इस मैच में बारिश विलेन का किरदार निभा रही है और गयाना में अभी भी बारिश हो रही है। मैच के समय बारिश की आशंका 75 फीसदी है और मैच के लिए कोई रिजर्व-डे भी नहीं रखा गया है। अगर ऐसी स्थिति में अगर मैच नहीं होता है तो भारतीय टीम ग्रुप में टॉप पर होने की वजह से सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, इसलिए इंग्लैंड मैच होने के लिए प्रार्थना कर रहा है।

हालांकि, भारत के सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भले न हो, लेकिन मैच के लिए 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है। इसलिए अगर बारिश बीच-बीच में थमती रही तो मुकाबला किसी तरह पूरा हो सकता है। भारत इंग्लैंड का मुकाबला गयाना के स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10:30 बजे (रात 8: 30 बजे भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

कम से कम 10-10 ओवर का खेल जरूरी

गौरतलब है कि, किसी टी-20 मैच में अगर बारिश होने लगे तो DLS मेथड के इस्तेमाल से रिजल्ट निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी होता है। लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल और फाइनल में डीएलएस मेथड के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है।

Read Also: http://Delhi Liqour Scam: केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका, 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा

यानी अगर आज सेमीफाइनल में बारिश हुई तो नतीजा निकालने के लिए 10-10 ओवर का खेल जरूरी है। एक पारी के 10 ओवर फेंकने के लिए 45 से 55 मिनट का समय मिलता है। डेढ़ से दो घंटे में 10-10 ओवर का मैच पूरा हो सकता है, यानी गयाना में 2 घंटे का खेल भी हुआ तो सेमीफाइनल पूरा हो सकता है।

Read Also: http://Parliament Session 2024: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- आपातकाल संविधान पर सबसे बड़ा हमला, पेपर लीक की होगी निष्पक्ष जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *