Parliament Session 2024: स्पीकर ओम बिरला ने दीपेन्द्र हुड्डा को लगाई फटकार, ‘सलाह मत दिया करो…चलो बैठो’
Parliament Session 2024: लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र चल रहा है। सदन के चौथ दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद एक मौका ऐसा आया जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भड़क गए और फटकार लगाते हुए कहा कि सलाह मत दिया करो कि जिस पर आपत्ति होनी चाहिए और किस पर नहीं…चलो बैठो।