Delhi Excise Policy: केजरीवाल को फिर झटका, 14 दिनों की सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रहेंगे
Delhi Excise Policy: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से फिर झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों तक बढ़ा दी है। अब वह सीबीआई की न्यायिक हिरासत में 12 जुलाई तक रहेंगे। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की अवकाश न्यायाधीश सुनैना शर्मा के समक्ष पेश किया था। सीबीआई ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी।