Waqf Amendment Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, नीतीश-नायडू खुलकर आए साथ
Waqf Amendment Bill: संसद में आज अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ एक्ट 1995 में संशोधन के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पेश कर दिया है। कांग्रेस और सपा समेत विपक्ष के सांसदों ने इस बिल का पुरजोर विरोध करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया।