Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बादल और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल, कहीं…52 डिग्री का टॉर्चर…कहीं…तेज हवाओं के साथ बारिश, पढ़िए पूरा अपडेट
Delhi NCR Weather Update: इस समय पूरा देश भीषण गर्मी से तप रहा है और लू के थपेड़े इस मुसीबत को दोगुना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका साल का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच दिल्ली एनसीआर वालों के लिए राहतभरी ख़बर सामने आई है।