Delhi NCR Weather Update: इस समय पूरा देश भीषण गर्मी से तप रहा है और लू के थपेड़े इस मुसीबत को दोगुना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका साल का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच दिल्ली एनसीआर वालों के लिए राहतभरी ख़बर सामने आई है।
दिल्ली-एनसीआर में कुछ इलाकों में शाम तीन बजे बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में छा गए। शाम चार बजे बाद राजधानी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। हालांकि, इस बरसात से तापमान में तो गिरावट अभी देखने को नहीं मिली है लेकिन, तपिस से निजात जरूर मिली है।
वहीं, एनसीआर के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी ने भिगोया है। इस बूंदाबांदी ने उमस को मौसम में और बढ़ा दिया है। एनसीआर में इस बरसात का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। कुछ समय बाद फिर से मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान साफ हो गया। इस दौरान धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल देखने को मिला।
52 डिग्री का टॉर्चर
दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला में मंगलवार को सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और पूसा में तापमान 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में आज तापमान 52 डिग्री के पार हो गया।
बाहरी इलाके में गर्मी ज्यादा
मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान इसलिए हो रहा है क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके हैं। दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है, तो ये उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है चूंकि वह बाहरी इलाके में हैं इसलिए यहां का तापमान तेजी से बढ़ता है।
Read Also: UP: सपा नेता आजम खान की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब डूंगरपुर प्रकरण में दोषी करार, कल सजा का ऐलान