CM रेखा गुप्ता ने किया 53 विकास कार्यो का शिलान्यास, अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगी राहत

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के जरिए इन इलाकों में लंबे समय से बनी हुई सड़क, नाली, सीवेज और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

किराड़ी में जलभराव की समस्या पर जोर

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन विकास कार्यों से वर्षों पुरानी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। खासतौर पर किराड़ी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इन कार्यों के जरिए सड़क और जल निकासी से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर करने पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई भी क्षेत्र विकास से पीछे न रहे, यही सरकार का संकल्प है। इसी उद्देश्य के तहत अनधिकृत कॉलोनियों में भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विकसित दिल्ली’ के विजन पर काम

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को साकार करते हुए सरकार दिल्ली की हर गली और हर कॉलोनी तक विकास पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राजधानी के किसी भी क्षेत्र को विकास से दूर न रहने देना है।

इन 53 विकास कार्यों के तहत सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही किराड़ी में जलभराव से राहत दिलाने के लिए भी काम होगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और रविन्द्र इन्द्राज मौजूद रहे। विधायक राज करण, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल समेत अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *