Ritika Sajdeh: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने फिलिस्तीन के समर्थन में ऐसा क्या कर दिया पोस्ट, ट्रोलर्स ने जमकर लगाई क्लास

Ritika Sajdeh Post on Palestine: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर विवादों में फंस गई है। दरअसल, रितिका ने फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक पोस्ट किया था। उन्होंने, फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए एक पोस्ट “ऑल आइज ऑन राफा’ पोस्ट किया था, जिसके बाद ट्रोलर्स ने जमकर क्लास लगाई।

सोशल मीडिया यूजर्स “ऑल आइज ऑन राफा” को फिलीस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए साझा कर रहे हैं। रविवार को गोलीबारी और हवाई हमले में गाजा शहर के राफा में 45 लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी। रीतिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें  ट्रोल किया।

कुछ समय बाद हटाई पोस्ट

हालांकि, रितिका ने जब यह पोस्ट किया तो ट्रोल होन के कुछ समय बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया। कुछ यूजर्स ने रीतिका को भारतीय मुद्दों पर न केवल बोलने की बात कही है तो कुछ ने मजाक बनाते हुए रीतिका से पूछा राफा कहां है ? जिस पर रीतिका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब रीतिका ने इस पोस्ट को हटा लिया है जिस पर ना तो रोहित की कोई प्रतिक्रिया आई और नहीं रीतिका की। आपको बता दे कि, इस पोस्ट को लेकर रीतिका ट्विटर पर भी ट्रोल होने लगी।

दरअसल, इजराइल द्वारा रविवार को फिलिस्तीन के दक्षिणी शहर राफा पर गोलीबारी और हवाई हमला किया गया था। इस हमले मे ऑल आइज ऑन राफा’ टैग सोशल मीडिया पर तेजी से छाने लगा। उस हमले में काफी लोग मारे गए और मृतक लोगों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रीतिका ने ऑल आइज ऑन राफा पोस्ट किया था। जिसका स्क्रीन शॉट लेकर लोग उस पोस्ट को ट्विटर पर डाल रहे हैं और उन पर तंज कस रहे हैं।

Read Also: http://Loksabha Election 2024: जानिए ‘लव जिहाद’ और ‘शुक्रवार की छट्टी’ को लेकर ऐसा क्या बोल गए पीएम मोदी, विपक्ष में मच गया बवाल

इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी किया समर्थन

फिलिस्तीन के समर्थन में बॉलीवुड के कुछ अभिनेता और अभिनेत्रियां भी उतर आई हैं। माधुरी दिक्षित, वरुण धवन, तृप्ति डीमरी, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, धनश्री वर्मा, यो यो हनी सिंह, नोरा फतेही, इब्राहिम अली खान, मलाइका अरोड़ा जैसे अभिनेताओं ने एक ही समय पर पोस्ट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें फिलिस्तीन हमले की याद दिलाने लगे और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए फिलिस्तीन का काला कारनामा बताने लगे।

Read Also: http://T20 WC 2024: पाकिस्तान के खिलाफ धांसू है विराट कोहली का रिकॉर्ड, आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए, कब है भारत और पाक का महामुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *