Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू
Weather Update: राजधानी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में आज अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। आसमान में काले बादलों के साथ धूलभरी आंधी चल रही है। राजधानी और गुरुग्राम के कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई है। इस बरसात से जलती चुभती गर्मी से लोगों को राहत मिली है।