Weather Update Heat Wave Alert: देशभर में हीटवेव का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए देशभर में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आज नौतपा का चौथा दिन है और अभी पांच दिन बाकी है। इस बीच हीट स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की लगातार संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक राजस्थान में 35 और उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने अभी उत्तर भारत में राहत की कोई ख़बर नहीं सुनाई है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में इस बार मानसून 31 मई तक दस्तक दे सकता है लेकिन, उत्तर भारत में अभी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। केरल में इस बार 31 मई तक मानसून दस्तक के अनुकूल परिस्थिति बन रही है।
सोमवार को पंजाब में गर्मी का 46 साल का रिकॉर्ड टूटा। बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री के साथ लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। इस बीच भारत सरकार लगातार लोगों से लगातार अपील कर रही है और जरूरी काम से घर से बाहर निकलने की सलाह दे रही है। नौतपा के बाकी दिनों में भी हीटवेव का कहर लगतार जारी रहेगा।
भीषण गर्मी में इन उपायों से करें बचाव….
बाहर बिना मुंह ढके न निकलें
इतनी तेज़ धूप के चलते अगर आप अपने को कवर किए बिना बाहर निकलते हैं तो गर्मी से हीटस्ट्रोक पड़ने की संभावना बड़ जाती है। किसी भी कपड़े से हाथ और सर को कवर करके ही बाहर निकलें।
हमेशा पानी अपने साथ लेकर ही चलें
गर्मी के इन दिनों में शरीर को पानी की सख्त आवश्यकता होती है, बाहर जाते वक्त सबसे ज़रूरी है पानी को अपने साथ स्टोर करके रखें। इससे शरीर भीषण गर्मी में हाइड्रेटेड रहता है।
गर्मी में फास्ट फूड का कम सेवन करें
गर्मी में फास्ट फूड ज्यादा खाने से दस्त लगने की संभावना अधिक रहती है और पेट की बिमारियां उत्पन्न होती हैं।
नारियल पानी ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा पीएं
गर्मी में नारियल पानी धूप से बीमार पड़ने से बचाता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बनी रहती है।
हाथ और चहरे पर सनस्क्रीन लगाए
धूप में बाहर निकलने से पहले अपने कुछ शरीर के बाहरी हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाकर ही चलें। इससे आपका शरीर सूरज की यूवी रेज (UV rays) से बचा रहेगा और स्किन कैंसर जैसी बिमारियों से बचाव होगा।