Panchayat Season 3 Released: साल 2022 में रिलीज हुई पंचायत सीजन-2 ने अपनी सेड एडिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। फुलेरा गांव और उसके निवासियों की जिंदगी पर आधारित इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन आज अमेजॉन प्राइम पर दस्तक दे चुका है। आठ एपिसोड्स की यह वेब सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखने वाली है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का अंत काफी उदासीन था जहां सीरीज में अभिनेता प्रह्लाद जो एक सैनिक के पिता का किरदार निभा रहे हैं। बेटे की मौत का सदमा लगने पर वह बेहद दुख में चले जाते हैं, जिससे कहानी का स्पष्ट अंत नहीं निकलता और यहीं पर इस वेब सीरीज के निदेशक एक और सीजन के साथ हाजिर होते हैं।
इसके आखिरी सीजन में कई लोग गांव को कब्जाने का भी सोच रहे हैं और इससे जुड़ी चाले चलते हैं। इस वेब सीरीज में राजनीतिक पहलू होने से कई फैंस इसे मिर्जापुर वेब सीरीज से भी तोलते हैं। रोमांच और सस्पेंस का फुल पैकेज लेकर आ रही पंचायत सीजन का तीसरा का सीसरा एपिसोड अब नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज हो चुका है।
इस वेब सीरीज के किरदारों की बात की जाए तो सभी कलाकारों ने अपना किरदार दमदार तरीके से निभाया है। लेकिन फैंस ने सबसे ज्यादा पंकज झा की एक्टिंग को पसंद किया है, जो सीज़न-3 में विधायक का किरदार निभा रहे हैं। अपनी एक्टिंग से सबका दिल मोहक करने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभाया है। जितेंद्र कुमार अपने रोल में पूरी तरह से जमे हैं।
पंचायत सीजन-3 की कहानी
अगर बात इस सीरीज की कहानी की जाए तो सीरीज की कहानी बहुत स्लो पेस पर चल रही है। यह कहानी हास्य रस के साथ-साथ इमोशनल भी करके जाती है। जिंदगी की वह दौड़ जिन्हें हम लोग देखना और महसूस करना भूल जाते है, तो यह वेब सीरीज उन भावनाओं को अच्छे से महसूस कराती है।