Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य संबंधी हवाला देते हुए जमानत को 7 दिन बढ़ाने की अपील की है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुताबिक, केजरीवाल को PET-CT स्कैन से गुजरना है। इसलिए जांच के लिए उन्हें कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने दो जून को केजरीवाल को पेश होने के लिए कहा था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने अंतरिम जमानत का आदेश पारित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव इस साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना है।
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा था करोड़ों मतदाता अगले 5 साल के लिए इस देश की सरकार चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। आम चुनाव लोकतंत्र को जीवन शक्ति प्रदान करते हैं। इसके महत्व को देखते हुए अभियोजन पक्ष की के उस तर्क को खारिज किया जाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जमानत देने से राजनेताओं को इस देश के सामान्य नागरिकों की तुलना में लाभकारी स्थिति में होने का फायदा मिलेगा।
9 समन के बाद हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल को 9 समन जारी के बाद 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ईडी के किसी समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। जांच एजेंसी ने कोर्ट का रूख किया था और कहा था घोटाले के मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल हैं। केजरीवाल ने शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगी थी। इन आरोपों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहाथा कि यह बीजेपी की साजिश है और पार्टी को समाप्त करना चाहते हैं और पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में डाला जा रहा है।
Read Also:http://Snake Venom Case: एल्विश यादव पर 1200 पन्नों की बनी चार्जशीट, जानिए पूरा मामला?