Andra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने ली शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह मौजूद
Chandrababu Naidu Oath ceremony Live: आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। पवन कल्याण ने प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मत्री अमित शाह, वेंकैया नायडू, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, एनवी रमन्ना, अनुप्रिया पटेल, चिंरजीवी, प्रफुल्ल पटेल और रामदास अठावले मौजूद हैं।