Delhi: मोदी कैबिनेट 3.0 में 63 मंत्री ले सकते हैं शपथ…गृह…वित्त…रक्षा और विदेश मंत्रालय रहेगा बीजेपी के पास

Modi Cabinet 3.0 Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में एक बार फिर से शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ समारोह कार्यक्रम शाम 7:15 बजे आयोजित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी मंत्रिमंडल में 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसकी तस्वीर लगभग साफ होती दिखाई दे रही है। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे दिखाई देंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल और तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और रालोद के मुखिया चौधरी जयंत सिंह मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की। मोदी के घर पहुंचे नेताओं में शाह, राजनाथ, निर्मला और जयशंकर के साथ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल और कुमारस्वामी भी पहुंचे। वहीं, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आए।

इसके अलावा बीजेपी के कद्दावर नेता और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर का इस बार मंत्रिमंडल में नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ा रोल मिल सकता है। पहले हमीरपुर सांसद ने वित्त राज्यमंत्री, युवा खेल मंत्री और बाद में सूचना प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई थी। इस बार सांसद को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

Read Also: UP: अखिलेश ने कर दिया फैसला, अब करहल सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, इस नेता का नाम चल रहा सबसे आगे

3 किलो चांदी से बनाया कमल का फूल

बता दें कि, पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर बीजेपी से जुड़े जम्मू के एक जौहरी ने उनके लिए 3 किलो चांदी से कमल का फूल बनाया है। मुथी गांव के निवासी रिंकू चौहान ने कहा कि मोदी को तोहफा देने का विचार मन में तब आया, जब बीजेपी सरकार ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को रद्द किया था। इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया।

रिंकू जम्मू में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रवक्ता हैं। उनकी पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर निकाय चुनाव लड़ी थीं, इसलिए साल 2018 में उन्हें पार्टी द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि, कुछ हफ्तों में उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया था।

Read Also: Delhi: शपथ से पहले प्रधानमंत्री की संभावित मंत्रियों के साथ बैठक, बोले- 2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *