PM Oath Ceremony: तीसरी शपथ के लिए नरेन्द्र मोदी तैयार, समारोह के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान

PM Oath Ceremony 3.0 Term: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है। जिनके पास फोन आया है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर ली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता दिया गया है। खरगे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं इस पर फैसला गठबंधन सहयोगियों से चर्चा करने के बाद लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। विदेशी मेहमान राष्ट्रपति भवन पहुंचने लगे हैं।

मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी एनसीपी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार गुट ने कहा कि उनकी पार्टी फिलहाल मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और हमें स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा इसलिए हमने कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्रालय चाहिए। हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। एनसीपी प्रमुख अजित पवार शपथ ग्रहण में पहुंच चुके हैं।

Read Also:  UP: अखिलेश ने कर दिया फैसला, अब करहल सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, इस नेता का नाम चल रहा सबसे आगे

उन्होंने कहा कि आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद है, लेकिन अगले 2-3 महीनों में हमारे पास राज्यसभा में कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 होगी। इसलिए हमने कहा कि हमें एक (कैबिनेट मंत्रालय) सीट दी जानी चाहिए। इसको लेकर बीजेपी ने एनसीपी से स्पष्ट रूख मांगा था, जिस पर एनसीपी ने फिलहाल कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया।

Read Also: Delhi: मोदी कैबिनेट 3.0 में 63 मंत्री ले सकते हैं शपथ…गृह…वित्त…रक्षा और विदेश मंत्रालय रहेगा बीजेपी के पास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *