Modi Term 3.0 Oath Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली में आज एनडीए सरकार का तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमओ में संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तीसरी बार कार्यकाल पूरा करेगी और हमने 100 दिनों का रोडमैप तैयार कर लिया है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोडमैप को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी जो कल्याणकारी योजनाएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हम तीसरे कार्यकाल में तेजी से काम करेंगे और हमारी सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हमारे सहयोगियों को जो विभाग मिलेगा, उससे संबंधित कार्यों को जल्दी पूरा किया जाए।
प्रधानमंत्री आवास पर 22 सांसदों के साथ हुई बैठक में मोदी ने कहा कि पांच साल का रोडमैप भी तैयार है। आप उस पर जी जान से जुट जाइएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 में भारत को पूरी तरह से विकसित भारत बनाना है। जनता को एनडीए पर भरोसा है और हमें इसे आगे भी लगातार मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री आवास पर मीटिंग में शामिल के लिए सर्बानंद सोनोवाल, चिराग पासवान, अन्नपूर्णा देवी, मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, भागीरथ चौधरी, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, एचडी कुमारस्वामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारमण, रवनीत बिट्टू, अजय टमटा, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, जीतनराम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, हर्ष मल्होत्रा, एस जयशंकर, सीआर पाटिल और कृष्णपाल गुर्जर शामिल थे।
Read Also: UP: अखिलेश ने कर दिया फैसला, अब करहल सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, इस नेता का नाम चल रहा सबसे आगे