NDA Meeting Live Update: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ-साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया ब्लॉक भी लगातार दिल्ली में बैठकें कर रहा है। एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सभी दलों ने नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना। संसदीय दल का नेता चुनने के बाद आज नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दावा पेश करेंगे।
बताया जा रहा है कि, रविवार 9 जून को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस चुनाव में एनडीए ने कुल 293 सीटें जीती हैं। हालांकि, बीजेपी अकेले बहुमत (272) के आंकड़े को नहीं छू पाई और उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। तीसरी बार एक बार फिर से एनडीए केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है।
एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा,’ एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है। मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है। जो साथी विजयी होकर आए हैं, वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मेरा बहुत सौभाग्य है। एनडीए के नेता के रूप में आप सब साथियों ने सर्वसम्मति से चुनकर नया दायित्व दिया है और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।
Read Also: Haryana: प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावत, किसान खुश
एनडीए में अटूट विश्वास- मोदी
साल 2019 में मैंने एक बात पर बल दिया था विश्वास। जब आप मुझे फिर से एक बार ये दायित्व देते हैं तो इसका मतलब है कि हम दोनों के बीच आपस में विश्वस का सेतु अटूट है। ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है। ये सबसे बड़ी पूंजी होता है। आप सबके लिए जितना धव्यवाद करूं, उतना कम है। वहीं, नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र को लेकर कहा कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की मजबूती की सराहना करती है। विपक्ष को लोग लोकतंत्र को पूरी दुनिया में बदनाम करते हैं।