Politics: एनडीए गठबंधन की सरकार को लेकर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया, ‘बीजेपी के हिन्दू राष्ट्र को किया खारिज’

Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है लेकिन बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी ब्लॉक को 234 सीटें मिली है। इस बार बीजेपी को 240 सीटें मिली है। एनडीए के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आ रही है। पाकिस्तान के राजनयिक और पत्रकार बीजेपी के सीटें कम होने और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के शानदार प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

भारत में उच्चायुक्त रह चुके पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा हैं, सांप्रदायिक कट्टरता और बीजेपी के हिंदू राष्ट्र को खारिज करने के लिए भारत के लोग सराहना के पात्र हैं। अब्दुल बासित लोकसभा नतीजों की ओट में कश्मीर का राग अलापने से बाज नहीं आए और उन्होंने लिखा, ‘श्रीनगर से लेकर करगिल तक जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के उम्मीदवारों की चुनावी हार ने बिना किसी शंका के बता दिया कि कश्मीरी आत्मनिर्णय के अपने अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं। उन्हें सलाम।

इससे पहले पाकिस्तान की पिछली सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी ने लोकसभा चुनाव के बीच ट्विट किया था और इसके बाद से वह नतीजों को लेकर लगातार ट्विट कर रहे हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन वह पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। अगर इंडिया गठबंधन अपने पत्ते सही से खेलता हो तो भारत में मध्यावधि चुनाव कराने होंगे।

Read Also: http://Delhi Water Crisis: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हिमाचल प्रदेश को 127 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के मीडिया सलाहकार रहे उमर आर कुरैशी ने एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भारतीय मुसलमानों को बीजेपी नेताओं ने कमतर आंका था, भारतीय मुस्लिमों को आंतकी कहते थे, जिसके बाद मुस्लिमों ने अपनी ताकत दिखाई और बीजेपी को वोट नहीं दिया। अब एनडीए को मुस्लिम फ्रैंडली सहयोगियों के भरोसे रहना होगा।

Read Also: UP: सहारनपुर में इमरान मसूद की जीत के बाद सड़कों पर हुड़दंग, 50 अज्ञात और 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *