Politics: महाराष्ट्र सियासत में हलचल तेज, शिंदे गुट के 6 विधायकों की उद्धव गुट में शामिल होने की अटकलें

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस आम चुनाव में शिंदे गुट और अजित पवार गुट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और चुनाव में कई सीटों पर बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। शिंदे गुट जो मौजूदा सांसद हैं उनकी भी सीटें बरकरार नहीं रख सका है। मौजूदा सांसदों में से सिर्फ 7 सांसद ही चुने गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे गुट के खेमे में भगदड़ मचने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 6 विधायकों ने ठाकरे समूह में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

‘हमने ये दावा नहीं किया’

कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी 6 विधायक उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में ठाकरे गुट में शामिल होंगे। ये जानकारी ठाकरे समूह के एक नेता ने दी है। अगर उद्धव ठाकरे इन 6 विधायकों को पार्टी में शामिल करवाते हैं तो शिंदे गुट के अन्य विधायक भी ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं। वहीं, जब शिंदे गुट के विधायकों के शामिल होने को लेकर ठाकरे समूह के विधायक सचिन अहीर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हमने यह दावा नहीं किया कि 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

Read Also: Haryana: प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावत, किसान खुश

दिवाली के बाद से कई लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं। हमारे लिए यह मुद्दा अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों को विधानसभा लड़ाएंगे। दूसरी तरफ, गुरुवार को हुई अजित पवार की बैठक में पांच विधायक नदारद रहे। जब विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर कयास लगाए जाने लगे तो अजित पवार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा सभी विधायक उनके संपर्क में हैं।

Read Also: http://NDA Meeting Live Update: संसदीय दल के नेता चुने गए नरेन्द्र मोदी, 9 जून को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *