NDA Meeting Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार 4 जून को घोषित हो गए। बीजेपी तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करने से चूक गई लेकिन एनडीए ने 293 सीटें हासिल की है। सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एनडीए तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने जा रहा है। रविवार 9 जून को तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
आज एनडीए की एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी दलों के शीर्ष नेता, सीएम, सांसदों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। 9 जून को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और कैबिनेट के मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बैठक में अमित शाह ने कहा, यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है। यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें। वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी सांसद नितिन गडकरी ने नरेन्द्र मोदी को लोकसभा का नेता, बीजेपी और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
मंच पर अनुप्रिया पटेल, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, एकनाथ शिंदे, अजित पवार, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी, पवन कल्याण, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह मौजूद रहे। जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि हम रात दिन बीजेपी के साथ मिलकर काम करेंगे। एनडीए पूरी मजबूती के साथ देश को आगे ले जाने के लिए नरेन्द्र मोदी के साथ रहेगा। एनडीए गठबंधन पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगा।
Read Also: Haryana: प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावत, किसान खुश