Parliament Session 2024: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- आपातकाल संविधान पर सबसे बड़ा हमला, पेपर लीक की होगी निष्पक्ष जांच

Parliament Session 2024: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी। इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस चुनाव ने दिखा दिया कि भारत कितना मजबूत लोकतंत्र है।

Read More

Parliament Session 2024: सदन में दिखा गजब का नजारा, विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर का किया स्वागत, पहली स्पीच से विपक्ष हक्का-बक्का

Parliament Session 2024: बुधवार को 18वीं लोकसभा में शानदार नजारा देखने को मिला। एक ओर लोकसभा स्पीकर बनने पर ओम बिरला का विपक्ष ने स्वागत किया, तो वहीं निष्कासन को लेकर जमकर ताने कसे। इसके बाद खेल एकदम से बदल गया और लोकसभा स्पीकर ने पहली स्पीच में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। विपक्ष हक्का-बक्का रह गया। इस दौरान स्पीकर ने 25 जून 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को याद दिलाया और आपातकाल की बरसी पर सदन में जमकर सुनाया।

Read More

Parliament Session 2024: ओम बिरला फिर बने लोकसभा अध्यक्ष, ध्वनिमत से हुआ फैसला

Parliament Session 2024: ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं। बुधवार को उन्हें ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, विपक्षी इंडी गठबंधन ने केरल के मवेलीकारा से 8 बार सांसद के. सुरेश को मैदान में उतारा था।

Read More

Parliament Session 2024: संसद में शपथ लेते हुए ओवैसी ने लगाया फिलिस्तीन का नारा, सदन में मचा बवाल

Parliament Session 2024: देश में 18वीं लोकसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का सोमवार से शपथ ग्रहण चल रहा है। प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरी महताब को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई और इसके बाद प्रोटेम स्पीकर एक-एक कर सभी सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिला रहे हैं। मंगलवार को भी सभी दलों के सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।

Read More

West Bengal: अधीर रंजन चौधरी का बंगाल प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा, खरगे पर लगाया आरोप

Adhir Ranjan Chowdhury Resign: कांग्रेस पार्टी से अलग-थलग चल रहे दिग्गज नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम-बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह घोषणा आज कांग्रेस कमेटी की राज्य इकाई की बैठक के बाद की। यह बैठक लोकसभा चुनावों में पश्चिम-बंगाल में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। जिसके बाद रंजन ने इस पद के बाद इस्तीफा दे दिया। हालांकि, पार्टी आलाकमान ने इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं किया इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई।

Read More

Uttarakhand Byelection 2024: उपचुनाव को लेकर बीजेपी तैयार, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

Uttarakhand Byelection 2024: लोकसभा चुनाव के बाद अब देश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने पहले ही दोनों प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। आज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का नाम शामिल है। 

Read More

Wayanad Byelection 2024: पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा ने कर दिया बड़ा ऐलान

Wayanad Byelection 2024: लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार कोई चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस थिंक टैंक ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि वायनाड से राहुल गांधी इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से कांग्रेस उपचुनाव में प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Read More

Byelection 2024: वायनाड से पहली बार चुनावी ताल ठोकेंगी प्रियंका गांधी, जानिए अब तक का सियासी सफर

Byelection 2024 Priyanka Gandhi In Wayanad: आखिरकार कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और उपचुनाव में पहली बार प्रियंका गांधी चुनावी ताल ठोकती नजर आएगी। प्रियंका गांधी के जीवन का यह पहला चुनाव है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकती है लेकिन कांग्रेस थिंक टैंक ने लोकसभा चुनाव में केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को एक लाख से ज्यादा वोटों को हराया था। प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा था।

Read More

Loksabha Session: 24 जून से शुरू होगा लोकसभा सत्र, विपक्ष स्पीकर के लिए उतार सकता है प्रत्याशी

Loksabha Session 2024: लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है। 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष 26 जून को चुना जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकता है। इस बार आम चुनाव में विपक्ष को 234 सीटें मिली है और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 293 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं।

Read More

Odisha में पहली बार मोहन चरण माझी सरकार, दो डिप्टी सीएम ने भी ग्रहण की शपथ, पीएम मोदी मौजूद

Odisha Oath Ceremony: आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा में नए सीएम मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण कर ली है। इससे पहले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूर में चौथी बार शपथ ग्रहण की और साथ पवन कल्याणा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है और सीएम माझी के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।

Read More