Loksabha Session: 24 जून से शुरू होगा लोकसभा सत्र, विपक्ष स्पीकर के लिए उतार सकता है प्रत्याशी

Loksabha Session 2024: लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है। 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष 26 जून को चुना जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतार सकता है। इस बार आम चुनाव में विपक्ष को 234 सीटें मिली है और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 293 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं।

सूत्रों की मानें तो अगर विपक्षी दलों को डिप्टी स्पीकर का पद नहीं दिया गया तो वे स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं। इस संबंध में अंतिम निर्णय संसद सत्र शुरू होने से पहले लिया जाएगा। इस बार 10 साल बाद निचली सदन को विपक्ष का नेता मिलने जा रहा है। साथ ही विपक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव की भी उम्मीद कर रहा है। बता दें कि, पिछले पांच साल से उपाध्यक्ष का पद खाली है।

17वीं लोकसभा में पांच साल तक उपाध्यक्ष का पद रिक्त रहा। साथ ही यह दूसरी बार था जब सदन में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं था। आमतौर पर उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता है। विपक्ष के एक नेता का कहना है कि वे इसके लिए सदन में दबाव बनाएंगे कि इस बार उपाध्यक्ष का पद खाली न छोड़ा जाए।

Read Also: Uttarakhand: बद्रीनाथ जा रहा ट्रैवलर टैंपो अलकनंदा नदी में गिरा, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

बीजेपी के सहयोगी दल करेंगे समर्थन

जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने एक दिन पहले कहा कि उनकी पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं और लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। त्यागी ने कहा, जेडीयू  और टीडीपी मजबूती से एनडीए में हैं। हम बीजेपी द्वारा नामित व्यक्ति का समर्थन करेंगे।

Read Also: http://Horoscope 16 June 2024: रविवार के दिन इन राशियों के चमकेंगे सितारे, पढ़िए पूरा राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *